प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिप व रोजगार मेला 10 को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिप व रोजगार मेला 10 को। शास्त्री सर्किल के समीप राजकीय आईटीआई कॉलेज में भारत सरकार के कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के निर्देशन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिप एवं रोजगार मेला 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने किया अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण

संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) जगदीश प्रसाद ने बताया कि यह मेला प्रतिष्ठानों एवं अभ्यार्थियों के बीच में एक प्लेटफार्म तैयार करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेले में जोधपुर जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान, विद्युत विभाग, रोजगार कार्यालय,जिला उद्योग केन्द्र ऑटो व्यवसाय, RSRTC,सरस डेयरी, AIIMS,होटल व्यवसाय एवं भारत सरकार तथा राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रमों के प्रतिनिधि मेले में उपस्थित रह कर प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लेकर हाथों-हाथ पंजीकरण करेंगें।

अप्रेन्टिशिप के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के साथ-साथ दसवी कक्षा उत्तीर्ण फ्रेशर्स भी पंजीकरण करवा सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे अपने मूल दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित हों।