पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने किया अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण
- तकनीक आधारित पुलिसिंग को और मजबूत करने के दिए निर्देश
- सीसी टीवी कैमरों की मॉनिटरिंग का लिया जायजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस कमिश्नर ने किया अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बुधवार को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली और तकनीकी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
12 जुआरी गिरफ्तार 1.88 लाख रुपए बरामद
इस दौरान उन्होंने शहर भर में लगे करीब एक हजार से अधिक सीसी टीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस कंट्रोल रूम की कार्य प्रणाली और रियल टाइम रिस्पॉन्स सिस्टम का अवलोकन किया।
पुलिस कमिश्नर ने वीएसआर रूम, डायल-100, पुलिस कंट्रोल रूम,आईटीएमएस,साइबर सेल एवं सोशल मीडिया सेल की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों ने प्रत्येक शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों,सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान,निगरानी व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस के रियल टाइम रिस्पांस सिस्टम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने साइबर सेल एवं सोशल मीडिया सेल की कार्यप्रणाली से रूबरू होते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम,डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से अपराध नियंत्रण और तकनीकी पुलिसिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की।
अधिकारियों से लिया फीडबैक
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने निगरानी तंत्र को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के निर्देश भी दिए। पुलिस कमिश्नर ने अभय कमांड सेंटर की क्षमताओं का बारीकी से निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से फीडबैक लिया।
अधिकारियों ने कमिश्नर को कमांड सेंटर की विभिन्न व्यवस्थाओं और संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रभारी प्रेम धणदे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद सिंह राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुलिस आयुक्त की अगवानी की गई तथा सेंटर की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक सत्यप्रकाश एवं दोलाराम सहित संबंधित पारी प्रभारी एवं अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।
