जेएनवीयू सॉफ्टबॉल महिला टीम की कप्तान बनीं प्रगति गोयल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू सॉफ्टबॉल महिला टीम की कप्तान बनीं प्रगति गोयल। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) की सॉफ्टबॉल महिला टीम की कप्तानी प्रगति गोयल को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में टीम आज सुबह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अमरावती के लिए रवाना हुई।

अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रगति गोयल के कप्तान बनने पर विश्वविद्यालय के खेल विभाग में खुशी का माहौल है। खेल अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि टीम उनके नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करेगी और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी।

इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल: मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की दमदार जीत

टीम के प्रस्थान से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन,खेल विभाग एवं सॉफ्टबॉल जिला संघ के मुख्य प्रशिक्षक रोहितास शर्मा,जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी व सचिव यामिनी शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Related posts:

You missed