सिंधी हास्य नाटक इश्क़ ऑफ़लाइन के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर,सिंधी कल्चरल सोसाइटी जोधपुर द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से वरिष्ठ रंगकर्मी हरिश देवनानी के मार्गदर्शन में सिंधी और राजस्थानी रंगमंच का तुलनात्मक विश्लेषण के तहत आयोजित सिंधी हास्य नाटक ‘इश्क़ ऑफ़लाइन’ का मंचन रविवार, 5 मार्च 2023 को डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम किया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्द करमचंदानी के नेतृत्व में इस नाटक से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया।
यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री नहीं जनता का प्रथम सेवक हूं-गहलोत
संयोजक महेश संतानी के अनुसार इसका निर्देशन निरंजन असरानी न्यू सिंधु आर्ट अकादमी मुंबई द्वारा किया गया है। आज की नयी पीढ़ी के लिए यह खास नाटक ‘इश्क ऑफ़लाइन’ पेश किया जाएगा। इसमें सोशल मीडिया के फंडे में फसे हुए आज के नौजवान और इसी वजह से अपनों को वक़्त न दे पाने की नकली मजबूरी दर्शाती है। इसी कारण अपने मन में पैदा होने वाली हीन भावनाओं और ग़लत फहमियों को व्यंग्य के माध्यम से दिखाया जाएगा। उसकी एक लाजवाब मिसाल इस नाटक के द्वारा पेश करने की कोशिश की गयी है लेकिन किसी भी मामले को सीधी तरह न पेश करते हुए उस को मजाक का जामा पहना कर परोक्ष तौर पर दर्शंकों के दिमाग पर चोट की है।
यह भी देखें- जेपीसी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
इस अवसर पर सोसाइटी के हरीश देवनानी,विजय भगतानी,प्रेम थदानी, सुशील मंगलानी,किशोर लछवानी, रमा आसनानी,राजेंद्र खिलरानी, भारती मंगलानी,गोविन्द राम,सीमा खिलरानी,रितिका मनवानी,डिम्पल ज्ञानानी,प्रदीप डांडवानी,जेठानंद लालवानी,विनय रुक्मणी,हरिकिशन गोलानी ने उपस्थित देकर सिन्धी नाटक इश्क ऑफ़लाइन की तैयारियों की समीक्षा की।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

