Doordrishti News Logo

पुलिस ने खोए और चोरी हुए 50 मोबाइल लौटाए

जोधपुर, कमिश्ररेट पुलिस ने दिपावली जिन लोगों के मोबाइल चोरी या खो गए थे, उन्हें लौटाए। तकरीबन 50 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल लौटाए गए। जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर रौनक छा गई। लोगों ने भी पुलिस का शुक्रिया अदा किया।।आईपीएस ( प्रशिक्षु) रंजिता शर्मा व थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि पिछले लंबे समय से लम्बित रहे मिसिंग मोबाइल फोन की तलाश कर आमजन को सुपुर्द किए गए।

भीतरी शहर लूट का खुलासा, आरोपी बापर्दा

सबसे बड़े जनाना उम्मेद अस्पताल में दूर दराज से ज्यादा संख्या में मरीज व उनके परिजन आते हैं, जिनके मोबाइल व अन्य सामान खो जाने सम्बन्धी रिपोर्टे दर्ज हो रखी थी। इन चोरी व गुम हुए 50 मोबाइल के मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिस पर हर एक चोरी व गुम हुए मोबाइल के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एक-एक मोबाइल की पड़ताल की गई।

जिस पर कुल 50 मोबाइल बरामद किए गए। दीपावली से पूर्व 50 लोगों को मोबाइल मिलने से उनके चेहरे खिल गए उन्होंने पुलिस की टीम का आभार जताया। विशेष टीम में हैड कांस्टेबल भंवरलाल, प्रेमसिह, सुरेश बिश्नोई, कांस्टेबल रेतवराम, राजाराम शामिल थे। ये सभी मामले पिछले करीबन एक साल से लंबित चल रहे थे। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए खुलासा किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026