जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने सरस्वती नगर शॉपिंग सेंटर पर एक हुक्काबार पर छापा मारा। यहां पर हुक्के आदि बरामद किए जाने के साथ ही संचालक को गिरफ्तार किया गया। बासनी पुलिस थाने के एसआई रामभरोसी ने मय जाब्ते के सरस्वती नगर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास में निल्स कैफे हुक्काबार पर छापा मारा। यहां पर युवकों को हुक्का पिलाया जा रहा था। तब पुलिस ने कैफे से संचालक जैसलमेर के मोडा हाल निल्स कैफे के संचालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर धूम्रपान अधिनियम में केस बनाया।
मकान से चांदी के जेवर और नगदी चोरी
लूणी पुलिस ने धुंधाड़ा निवासी संतोषदास पुत्र बजरंगदार वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से चांदी के जेवर और दो हजार की नगदी चुरा ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढें – विभिन्न स्थानों से पांच बाइक व एक मोपेड चोरी
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

