Doordrishti News Logo
  •  18 कार्टन अंगे्रजी शराब बरामद
  • आबकारी और नागौरी गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाई
  •  आनंद कलाल की तलाश

जोधपुर, गणतंत्र दिवस पर ड्राई डे रहा। मगर शहर के शराब तस्करों ने अपने घरों में अवैध रूप से शराब का संग्रहण कर विक्रय किया। आबकारी विभाग को सूचना मिलने पर वह आज नागौरी गेट पुलिस की मदद से कलाल कॉलोनी पहुंची। एक मकान पर भारी पुलिस लवाजमें के साथ छापा मारा। पुलिस ने मकान की तलाशी में 18 कार्टन अवैध शराब पकड़ी। जिसमें बोलतें एवं पव्वें हैं जो अंग्रेजी ब्रांड के हैं। मगर तस्कर पुलिस की भनक के साथ फरार हो गया। अब मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी उदयभानु चारण ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि नागौरी गेट कलाल कॉलोनी निवासी आनंद कलाल पुत्र रोचीराम कलाल ने आज ड्राई डे पर अपने घर में अवैध रूप से शराब का संग्रहण कर रखा है। इस पर आबकारी अधिकारी पोलाराम, आबकारी निरीक्षक कीर्ति सोनी, आबकारी थाना पश्चिम प्रभारी नितिन दवे के साथ नागौरी गेट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेड दी गई। पुलिस ने आनंद कलाल के मकान की तलाशी ली। यहां पर 18 कार्टनों में भरी अंग्रेजी शराब की छह बोतलें एवं 756 पव्वें जब्त किए। शराब तस्कर आनंद कलाल भागने में सफल हो गया। जिसकी अब तलाश की जा रही है।

Related posts: