Doordrishti News Logo

पुलिस लाइन का कांस्टेबल तस्करी कर ला रहा था डोडा पोस्त,कार सहित पकड़ा 23 किलो डोडा

  • 23 किलो डोडापोस्त और कार जब्त
  • कांस्टेबल को तत्काल किया निलंबित

जोधपुर, कमिश्नरेट पुलिस एक तरफ  मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम मेें पूर्णतः एहतियात बरत रही है। मगर अब खुद पुलिस कर्मी ही मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने लगे हैं। रविवार को कमिश्ररेट पुलिस में उस वक्त बड़ी हलचल हो गई जब पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल अपनी कार में डोडा पोस्त लेकर आ रहा था। मुखबिरी की सूचना पर नाकाबंदी करवाई गई तब उसे निकट के डांगियावास रोड पर गोरा होटल के नजदीक से पकड़ा गया। उसकी कार की तलाशी में 23 किलो डोडा पोस्त भरा मिला। विभागीय जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित करने आदेश जारी हो गए। अब कुड़ी थाने की गिरफ्त में है।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्वीफ्ट कार मेें अवैध डोडा पोस्त लेकर जोधपुर की तरफ आ रहा है। इस पर कुड़ी पुलिस थानाधिकारी मनीष देव के साथ एएसआई मदनलाल आदि ने नाकाबंदी में स्वीफ्ट कार को रूकवा कर तलाशी ली तब उसमें 23 किलो डोडा पोस्त भरा मिला। पूछताछ में आरोपी बाड़मेर कल्याणपुर थानान्तर्गत डोली हाल कुड़ी सेक्टर 7 निवासी हरीराम पुत्र किशनाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया।

एसीपी जेपी अटल ने बताया कि आरोपी पुलिस लाइन में तैनात था और वह इससे पहले चेतक वाहन में लगा हुआ था। कुछ महिनों से वह पुलिस लाइन में ही तैनात था।

निलंबन के आदेश जारी

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात विनीत कुमार बंसल ने कांस्टेबल हरीराम विश्नोई को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026