पुलिस ने चलाया हौटलों सरायों में चैकिंग अभियान
जोधपुर(डीडीन्यूज),पुलिस ने चलाया हौटलों सरायों में चैकिंग अभियान। भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सजगता सतर्कता बरते हुए है। बाहरी तत्वों एवं संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार की रात को पुलिस ने दोनों जिलों में होटलों सरायों एवं ढाबों पर ठहरने वालों की चैकिंग अभियान चलाया।
पाकिस्तानी सेना: एक ऐसा सैन्यबल जो लड़ नहीं सकता
पुलिस ने होटलों में रजिस्टरों को चैक किया तो वहां कमरों में ठहरे लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर जिला पूर्व डीसीपी आलोक श्रीवास्वत,डीसीपी वेस्ट राजर्षिराज वर्मा के सुपरविजन में पुलिस के आलाधिकारियों एवं समस्त थानाधिकारियों की गठित टीमों ने शहर की होटलों,सरायों और ढाबों पर तलाशी अभियान चलाया।
इन जगहों पर ठहरे लोगों के बारे में पड़ताल किए जाने के साथ रजिस्टर इत्यादि चैक किए गए। संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस पूरी नजर जमाए हुए है। आने जाने वालों की चैकिंग भी सघनता से की जा रही है।
Related posts:

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

