Doordrishti News Logo

पुलिस जीप को टक्कर मारी, अवैध बजरी से भरा डम्पर भगा ले गया चालक

बे लगाम बजरी माफिया

जोधपुर, शहर में बेलगाम बजरी माफिया ने रविवार दोपहर बाद कांकाणी पुल के समीप लूनी थाना पुलिस पर हमला कर दिया और थाने की जीप को टक्कर मार बजरी से भरा डम्पर भगा दिया। लूनी थाने में बजरी माफिया के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि रविवार की दोपहर में कांकाणी पुल से कुछ दूरी पर लूनी नदी में बजरी का अवैध खनन होने की सूचना मिली। उप निरीक्षक गणपत सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब बजरी से भरा एक डम्पर लूनी नदी से बाहर निकलता दिखाई दिया। जिसकी नम्बर प्लेट पर पंजीयन नम्बर भी अस्पष्ट थे। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने सामने से हटकर जान बचाई। चालक ने डम्पर से पुलिस पर हमला कर दिया। उसने बजरी माफिया डम्पर से पुलिस जीप को टक्कर मार दी। जिससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई। फिर डम्पर को भगा ले गया।

पुलिस ने डम्पर का पीछ किया, नाकाबंदी भी करवाई। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन डम्पर पकड़ में नहीं आ सका। उप निरीक्षक गणपतसिंह की तरफ से अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026