Doordrishti News Logo

पुलिस ने चोर का 1800 किलोमीटर पीछा किया

2.60 लाख बरामद

जोधपुर,पुलिस ने चोर का 1800 किलोमीटर पीछा किया। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दाउ की ढाणी के पास मकान के कमरे से अलमारी का ताला खोलकर 3.50 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी का 1800 किलोमीटर पीछा कर उसे उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर चोरी किए गए रुपयों में से करीब 2 लाख 60 हजार 800 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी को आज पुलिस ने न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है। थानाधिकारी भूटाराम ने बताया है कि मूलत: अजमेर जिले के गुर्जर धरती सेवा टाटूडा की लाइन नगरा हाल दाऊ की ढाणी,शांता प्रिंटर्स एंड स्टेशनर निवासी ताराचंद पुत्र मेगाराम ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि वह पिछले 20 वर्षों से शांता प्रिंटर्स एंड स्टेशनर्स में बाइण्डिंग का काम करता है। मजदूरी से मिले वेतन से उसने गत वर्षों में करीब 3.50 लाख रुपए की बचत की थी और उन्हें अलमारी में रखा था,जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें – नागौरी गेट सर्किल पर किन्नरों के बीच घमासान,परस्पर केस दर्ज

एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजणा के सुपरविजन में थानाािधकारी भूटाराम के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में शामिल हैड कांस्टेबल मौजूराम, कांस्टेबल प्रेमाराम व श्यामलाल ने साइबर पश्चिम के हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी की सहायता से घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ ही मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम को पता चला कि उक्त प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाला युवक तालिब उर्फ भूरा चोरी की घटना के बाद से ही काम पर नहीं आ रहा था। जिसके बाद साइबर सैल के हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी ने तकनीकी जानकारी जुटाते हुए तालिब उर्फ भूरा पुत्र हसरत अली को उसके निवास स्थान ततारपुर,मौला अगवानपुर थाना सिविल लाइन,जिला मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी में से 2 लाख 60 हजार 800 रुपए बरामद किए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026