PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

  • जोधपुर में 191 को मिली सरकारी नौकरी
  • रेलवे में 153 पदों पर भर्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। जोधपुर में काजरी ऑडिटोरियम में हुए रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और विधायक अतुल भंसाली ने 191 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।

रेलवे में सबसे ज्यादा भर्ती
DRM अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कुल 191 में से 153 अभ्यर्थी जोधपुर रेल मंडल में चुने गए हैं। इन्हें सहायक लोको पायलट, तकनीशियन,जूनियर इंजीनियर और ट्रेन मैनेजर के पद मिले हैं। इसके अलावा वित्तीय सेवा विभाग में 16,डाक विभाग में 20 और रक्षा विभाग में 2 युवाओं को नियुक्ति दी गई।

रविवार को कई ट्रेनें प्रभावित

राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका: PM मोदी
PM मोदी ने युवाओं को सरकारी सेवा की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अब तक 18 रोजगार मेलों में 12 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। यह 19वां रोजगार मेला देश के 47 स्थानों पर आयोजित हुआ।

परिवार के त्याग का सम्मान करें: शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे परिवारों का त्याग और परिश्रम है। युवाओं से निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्र सेवा करने की अपील की। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने भी युवाओं को समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा।

ये थे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसआर बुनकर,सीनियर DCM हितेश यादव,सीनियर DPO अभिषेक गांधी, सीनियर DSTE अनुपम सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन राजकुमार जोशी ने किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में कार्मिक,सिग्नल,विद्युत और वाणिज्य विभागों ने बेहतर समन्वय से आयोजन को सफल बनाया।