Doordrishti News Logo

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में फलदार पादप लगाए

  • क्रिया शारीर विभाग के स्नातकोत्तर छात्रों ने किया वृक्षारोपण
  • कुलपति प्रो प्रजापति ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया सराहनीय कार्य

जोधपुर,आयुर्वेद विश्वविद्यालय में फलदार पादप लगाए। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविधालय जोधपुर के कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा एवं सान्निध्य में आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्र छात्रावास के सामने स्नातकोत्तर क्रिया शारीर विभाग के अध्येताओं द्वारा 3 वर्ष का एमडी अध्ययन पूर्ण करने के अंतिम दिन कुलपति प्रो. प्रजापति एवं प्राचार्य प्रो महेंद्र शर्मा के साथ वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें – कैफे पर पुलिस की रेड,हुक्काबार पकड़ा

कुलपति प्रो.प्रजापति ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय में अपना अध्ययन पूर्ण करने के पश्चात किया जाने वाला वृक्षदान एवं वृक्षारोपण जैसा कार्य महान कार्य है। सभी छात्रों को हरित विश्वविद्यालय हरित राजस्थान बनाने के लिए अपने अध्ययन काल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह अच्छी पहल साबित होगी। स्नातकोत्तर क्रिया शारीर के विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि एमडी अंतिम वर्ष का अध्ययन पूर्ण करने वाले छात्रों डॉ रिचा शर्मा,डॉ नेहा सजवाण,डॉ योगेश्वरी राणावत,डॉ निशा जाखड़,डॉ रोहन वर्मा,डॉ शिप्रा गिरधर,डॉ विनोद मीणा द्वारा आम के लगभग 6-6 फीट के 7 फलदार पौधे लगाए गए।

यह भी पढ़ें – खेलकूद प्रतियोगिता राघोत्सव के अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले

विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकिता चौधरी ने भी अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए चीकू एवं अमरुद के लगभग 8 फीट के पौधे लगाए।इस अवसर पर पीजीआईए के प्राचार्य प्रो.महेन्द्र शर्मा,द्रव्यगुण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज अदलखा,डॉ निकिता,डॉ पूजा पारीक तथा क्रिया शारीर विभाग के समस्त स्नातकोत्तर अध्येता उपस्थित थे।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026