Doordrishti News Logo

जन्मदिन पर किया पौंधारोपण

युवाओं ने पौंधों को बचाने का लिया संकल्प

जोधपुर, बढ़ते प्रदूषण देखते हुए और पर्यावरण को बचाने के लिए सूर्यनगरी के युवा अब काफी जागरूक नजर आने लगे हैं। पर्यावरण को बचाने को अब युवा आगे आकर अपना योगदान देने लगे हैं। इसी कड़ी में शहर के समाजसेवी भागीरथ सर्वा ने अपने जन्म दिवस पर युवा वर्ग के साथ मिलकर खेमा का कुंआ स्थित भोमियाजी के मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया।

जन्मदिन पर किया पौंधारोपण

उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर पेड़ पौधे लगाकर उनके रखरखाव व पानी देने की जिम्मेदारी भी लिया। इस मौके पर समाजसेवी भागीरथ सर्वा, गौतम सागर, पुखराज सिंह राजपुत, सुमेर सर्वा,जीतू सर्वा, सोनु सर्वा, भैरव परिहार एवं अन्य युवा उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews