पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर,मौत
जोधपुर,पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर,मौत।डांगियावास स्थित कांकेलाव मौजा में सरकारी स्कूल के सामने बाइक सवार युवक को पीछे से आई पिकअप के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें – आत्महत्या की रोकथाम पर एम्स का जागरूकता कार्यक्रम
डांगियावास पुलिस ने बताया कि कांकेलाव स्थित डेल्डी की ढाणी निवासी मांगीलाल पुत्र भानाराम विश्रोई ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई श्रवण विश्रोई बाइक लेकर घर से कांकेलाव की तरफ से जा रहा था।तब कांकेलाव मौजा स्थित सरकारी स्कूल के सामने किसी पिकअप के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। उसका भाई श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे मथुरादास माथुर चिकिल्सालय में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। डांगियावास पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

