Doordrishti News Logo

रांंग साइड से आई पिकअप बनी मासूम के लिए काल

बाइक को भी लिया चपेट में

जोधपुर, शहर के बनाड़ रोड नांदड़ी फांटा के समीप शनिवार की सुबह रांग साइड से आ रही एक पिकअप ने मासूम बच्ची को चपेट में लिया। इसको अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को जब्त करने के  साथ चालक को हिरासत में ले लिया। पिकअप में प्याज भरे थे और वह जैतारण की तरफ जा रही थी।

बनाड़ थाने के एसआई सहदेव ने बताया कि नागणेच्या मंदिर के पास प्रेम विहार नांदड़ी की रहने वाली 13 साल की कुकू पुत्री ढलाराम और उसका भाई सुबह पैदल ही घर से किसी काम को निकले थे। यह दोनों डिवाइडर चढ़ कर सडक़ पार क रहे थे कि इतने में नांदड़ी फांटा की तरफ से आई एक बोलेरो पिकअप के चालक ने बच्ची कुकू को चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं चालक ने अन्य खड़ी बाइक को भी चपेट में ले लिया। बच्ची के घायल होने पर आस पास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया। मगर उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।

एसआई सहदेव ने बताया कि बोलेरो पिकअप का चालक सब्जी मंडी प्याज लेकर जैतारण की तरफ जा रहा था। रांग साइड आकर बच्ची को चपेट में लिया। गाड़ी को जब्त करने के साथ उसके चालक को भी हिरासत में लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026