लूट का स्थाई वारंटी 15 साल बाद गिरफ्तार
ब्यावर जिला पुलिस को सौंपा
जोधपुर,लूट का स्थाई वारंटी 15 साल बाद गिरफ्तार।शहर की करवड़ पुलिस ने ब्यावर जिले के लूट के एक आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि उम्मेदनगर मथानिया निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र माधुसिंह पर रायपुर में वर्ष 1999 में लूट का प्रकरण दर्ज हुआ था। वह पिछले 15 साल से फरार था। उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी हो रखा था।
यह भी पढ़ें – स्कूल से निकला बच्चा छुट्टी में भूला रास्ता
आरोपी की ब्यावर जिले की बर पुलिस तलाश में लगी हुई थी। आरोपी को पकडऩे के लिए हैडकांस्टेबल श्रवण कुमार,कांस्टेबल भैराराम, हुकमाराम,राकेश की टीम का गठन किया गया। आरोपी हाल में महामंदिर शक्तिनगर प्रथम रोड पावटा पर रह रहा है। आरोपी को पकडऩे के बाद ब्यावर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

