एसबीआई एटीएम पर राहगीर को मिले दस हजार रूपए,पुलिस को सुपुर्द
ईमानदारी
जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पीएफ कार्यालय के सामने पालीवाल पेट्रोल पंप पर लगे एसबीआई एटीएम पर राहगीर को दस हजार रूपए मिले। उसने यह रूपए चौहाबो थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिए। पुलिस अब इसके मालिक का पता लगाने प्रयास कर रही है।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि डालीबाई मंदिर के समीप रामदेव नगर निवासी एक निजी फर्म में असिस्टेंट मैनेजर रविंद्र सांखला पुत्र नंदकिशोर सांखला सोमवार की शाम को पीएफ कार्यायल के सामने पालीवाल पेट्रोल पंप के एसबीआई एटीएम पर आए थे। जहां एटीएम में उन्हें दस हजार रूपए मिले। आस पास पूछताछ करने पर मालिक नहीं मिलने पर उन्होंने उक्त रूपए चौहाबो पुलिस को सुपुर्द किए। थानाधिकारी के अनुसार मालिक का पता लगाया जा रहा है। मिलने पर रूपए सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

