जनरल टिकट पर ट्रेन के आरक्षित डिब्बों में यात्रा नही कर सकेंगे यात्री

  • ऐसे यात्रियों को हटाने के लिए रेलवे हुआ सख्त
  • जुर्माना लेकर अगले स्टेशन पर नीचे उतार सकते हैं टीटीई

जोधपुर(डीडीन्यूज),जनरल टिकट पर ट्रेन के आरक्षित डिब्बों में यात्रा नही कर सकेंगे यात्री। रेल प्रशासन ने ट्रेनों के आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिना और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें रिजर्व्ड कोचों में सवार नही होने की सलाह दी है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेनों के आरक्षित एसी व स्लीपर कोचों में बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा मान्य नही है क्योंकि ऐसे यात्रियों के इन डिब्बो में अनाधिकृत प्रवेश पहले से आरक्षित टिकट धारक यात्रियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को

उन्होंने कहा कि रेलवे नियमानुसार जिस यात्री के पास ट्रेन की जिस श्रेणी का यात्रा टिकट है उसे उसी श्रेणी में यात्रा करनी होगी और यदि वह ऐसा नहीं करता है तो यात्री पर जुर्माना आरोपित कर अगले स्टेशन पर नीचे उतार दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं और दिव्यांगों के लिए चिन्हित डिब्बों में भी बिना और अनियमित टिकट पर रेल यात्रा करना भी कानूनन अपराध है।

आरपीएफ व टिकट चेकिंग स्टाफ का संयुक्त अभियान चलेगा
इस संबंध में यात्रियों में व्यापक जागरूकता लाने तथा गाड़ी चलने वाले प्रारंभिक स्टेशन पर ही आरक्षित डिब्बों से अवांछित व जनरल टिकट धारकों को हटाने के लिए आरपीएफ और विशेषकर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जाता है और ऐसी यात्राएं रोकने हेतु और अधिक उचित बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

Related posts:

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

November 2, 2026
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

November 2, 2026
जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

November 2, 2026
कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026