निजी स्कूल में बच्चों को टॉर्चर किए जाने पर अभिभावकों का हंगामा
जोधपुर,शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाने के समीप की एक निजी स्कूल में दोपहर में हंगामा हुआ। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को हर तरह से टॉर्चर किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद सूचना पर शास्त्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश करने लगी। समाचार लिखे जाने तक लिखित में कोई शिकायत थाने में नही दी गई।
जानकारी के अनुसार कॉक्स कुटीर के पास में एक निजी स्कूल है। यहां पर नर्सरी से लेकर 12वीं तक बच्चे पढते है। आज दोपहर में स्कूल में पढने वाले बच्चों के अभिभावक एकत्र हुए और बच्चों को टॉर्चर किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

एक महिला अभिभावक ने बताया कि स्कूल की प्रिंसीपल बच्चों को बिना वजह परेशान करती है। हर छोटी से छोटी बात पर बच्चों प्रताड़ित कर पनिशमेंट देती है। स्कूल प्रबंधन द्वारा 13 सौ रूपए डवलपमेंट के नाम पर लिए जाते हैं। जो एक बार ही देय है, मगर हर बार डवलपमेंट के नाम रूपए लिए जा रहे हैं। अभिभावकों का स्कूल प्रबंधन को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच समझाइश के प्रयास आरंभ किए है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

