सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एसी पैनल में धुआं उठने से मचा हड़कंप

  • स्पार्किंग देखकर डरे यात्री
  • ट्रेन से नीचे उतरे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एसी पैनल में धुआं उठने से मचा हड़कंप। जोधपुर से रवाना होने के बाद सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एक कोच के एसी पैनल में स्पार्किंग से धुआं उठने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी माहौल हो गया। कुछ यात्री ट्रेन से नीचे भी उतर गए। हालांकि समय रहते काबू पा लिया गया,जिससे किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।

दरअसल ट्रेन संख्या 12479/80 जोधपुर जंक्शन से सोमवार शाम 19.40 बजे रवाना हुई थी। इसके करीब 10 मिनट बाद भगत की कोठी स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के एम-2 कोच में लगे एयरकंडीशन(एसी)पैनल में स्पार्किंग होने लगी। इस दौरान ट्रेन को रोककर कोच के आसपास के यात्रियों को बाहर निकाला गया। रेलवे स्टाफ ने समय पर स्थिति पर काबू पा लिया।

साथ बैठकर शराब पी फिर गोखरू लूट के इरादे से हत्या की

गनीमत यह रही कि इसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ समय बाद ट्रेन को वापस रवाना कर दिया गया। रेलवे प्रशासन की तरफ से कोच के अंदर एसी पैनल में स्पार्किंग होने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026