साथ बैठकर शराब पी फिर गोखरू लूट के इरादे से हत्या की
- सूरसागर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- पुलिस ने मथानिया से पकड़ा आरोपी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साथ बैठकर शराब पी फिर गोखरू लूट के इरादे से हत्या की। शहर की सूरसागर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का आज खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गोखरू लूट के इरादे से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी और मृतक ने साथ बैठकर शराब भी पी थी। पुलिस ने आरोपी भूपेश को मथानिया से गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
पाली जिले के रोहिट एरिया में रहने वाला एक युवक अपने रिश्तेदार की मृत्यु पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया। वह 24 जून को जोधपुर आया था। उसी दिन रात को अन्य रिश्तेदार मसूरिया में मिलकर लौट गया। मगर वह अपने घर नहीं पहुंचा।
26 जून की सुबह पुलिस को इंद्रोका गांव रोड पर उसका शव मिला। उसके सिर में चोट का निशान पाया गया। पहचान के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। अब उसके छोटे भाई की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दी है। ब्लाइंड मर्डर के आशंका में इसकी जांच की गई।
जन्म-मृत्यु के शतप्रतिशत पंजीयन पर उम्मेद अस्पताल का सम्मान
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत दासानिया बावरियों का बास निवासी 28 साल का गोविंद पुत्र भीमाराम बावरी 24 जून को अपने एक रिश्तेदार के मृत्यु के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने केरू आया था। जहां से वह बाद में निकल गया और फिर अपने एक अन्य रिश्तेदार पप्पूराम से मिलने मसूरिया की तरफ गया था। मगर फिर वह वहां से भी निकल गया।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि 26 जून को सूचना मिली कि इंद्रोका गांव रोड पर किनारे एक शव पड़ा है। इस पर बाद में पड़ताल कर उसकी पहचान गोविंद बावरी के रूप में की गई। वह इंद्रोका कैसे और कब पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है।
प्रथम दृष्टया पता लगा कि उसके सिर में चोट का निशान है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। उसके छोटे भाई ओम प्रकाश ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दी थी। रिश्तेदारों से पूछताछ में पता लगा कि वह अपनी मर्जी से निकला था।
