पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

कई शहरों में ब्लैकआउट

नई दिल्ली जोधपुर(डीडीन्यूज), पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन।अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया था,एक दूसरे पर हमला नहीं करने पर सहमति बनी लेकिन पाकिस्तान ने इस इजफायर का उल्लंघन कर दिया है। पाक की तरफ से कई इलाकों में गोलीबारी की गई है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी आज स्पष्ट किया कि भारत ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह संघर्ष विराम समझौते का पूरी तरह पालन करे और चार घंटे के भीतर किए गए उल्लंघन में गोलाबारी,ड्रोन गतिविधियाँ तथा मोर्टार हमले को तुरंत बंद करे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। मिस्री ने कहा कि हमने अपनी शर्तों पर संघर्ष विराम को स्वीकार किया था लेकिन सीमा पार से लगातार हमलों के कारण यह समझौता पहले से ही कम्पित हो गया है। भारत चाहता है कि पाकिस्तान तुरंत सैन्य कार्रवाई रोके और अधिकारहीन इलाकों से अपनी सेनाओं को हटाए।

जोधपुर: जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा

विदेश सचिव ने कहा कि भारत ने उच्चस्तरीय सैनिक एवं कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान को अविलंब चेतावनी भेजी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि हमलावर गतिविधियाँ जारी रहीं, तो भारत प्रतिकारात्मक कार्रवाई करने के विकल्प को पूरी तत्परता से बरकरार रखेगा। सीमा पर तैनात बीएसएफ, भारतीय सेना और वायु रक्षा बलों को हर गैरकानूनी गतिविधि को तत्काल रिपोर्ट करने,गश्त बढ़ाने और आवश्यकता पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक या अन्य कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

तनावपूर्ण हालात के बीच जब दोनों देशों ने आज अचानक युद्धविराम पर सहमति जताई,तो लगा कि सीमा पर शांति लौटेगी लेकिन सिर्फ 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। पाक ने श्रीनगर में 8-10 धमाके किए जिसकी आवाज सुनी गई और बाड़मेर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की खबर भी है।

जोधपुर:सुदर्शन सेवा संस्थान निःशुल्क उपलब्ध कराएगा मेडिकल सुविधा

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम की भारत ने भी आधिकारिक घोषणा की।
रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसकी घोषणा हुई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पुष्टि की।
12 मई को दोनों देशों के महानिदेशकों (मिलिट्री ऑपरेशन) के बीच इस पर बैठक होगी। आज 5 बजे से सीज फायर प्रभाव का प्रभाव होना था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का दावा किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश शांति को लेकर सहमत हो गए हैं। हमने दोनों को मनाने की कोशिश की थी, जिसमें सफल हो गए। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित होने के लिए बधाई भी दी थी। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश में जो माहौल बन रहा था,उसे शांत करना जरूरी था। हमने रात से इसकी कोशिश शुरू की और दोनों देश सहमत हो गए। अब दोनों सीजफायर को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जेडी वेंस और मैंने भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की है,जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ,विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर,सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक शामिल हैं।

जोधपुर: सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश तुरंत पालन करें

सीजफायर के उल्लंघन के बाद देश के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। राजस्थान के कई शहरों में भी ब्लैक आउट किया गया है। जोधपुर में जिला कलक्टर ने आदेश जारी करते हुए शनिवार रात्रि 12 से प्रातः 4 बजे तक पूर्ण ब्लैक आउट रखने के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 7 मई को भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत बहावलपुर, मुरीदके और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए,जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए- तैयबा के 9 कैंप तबाह भी हो गए थे। करीब 100 आतंकी बारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू,पुंछ और पठानकोट में ड्रोन और मिसाइल हमले भी शुरू कर दिए, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया।

10 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को हॉटलाइन पर कॉल कर तनाव कम करने की अपील भी की।

शाम 5 बजे से दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग और हमले रोकने पर सहमति भी बनी। इस जानकारी की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की। कुछ ही घंटे बाद सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी व ड्रोन हमले शुरू हो गए। इन हालातों से पता चलता है कि पाकिस्तान की सेना व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बीच तालमेल नहीं है। ठीक उसी वक्त पीएम शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को शांति के लिए धन्यवाद भी दे रहे थे।

दोनों देशों के मध्य हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। बातचीत 12 मई को तय है। भारत ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कीमत पर सख्त रुख अपनाए रखेगा।

 

Related posts:

1अक्टूबर से बदलेगा अस्पतालों के OPD का समय

September 29, 2026

केमिकल फैक्ट्री अग्नि कांड में झुलसे दो और फायर फाइटर्स की मौत,अब तक तीन मरे

September 28, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे

September 28, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026