Doordrishti News Logo

गिट्टी से भरा अनियंत्रित ट्रेलर पलटा,कोई हताहत नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गिट्टी से भरा अनियंत्रित ट्रेलर पलटा,कोई हताहत नहीं। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर शुक्रवार सुबह आगोलाई के पास हड़मानगढ़-दुगर रोड पर गिट्टी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार,ट्रेलर जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रहा था। सुबह के समय ड्राइवर को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर कुछ दूरी तक लहराता हुआ चला और फिर सडक़ के बीचोंबीच पलट गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रेलर से ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला।

आरएसएस का विरोध करना कांग्रेस के डीएनए में: गहलोत

दुर्घटना के बाद गिट्टी सडक़ पर बिखर गई,जिससे हाईवे के दोनों ओर कुछ देर जाम लग गया। सूचना मिलते ही आगोलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए एक लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सडक़ से हटाया गया और बिखरी गिट्टी को साफ करवाया गया,जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

Related posts: