Doordrishti News Logo

वर्ल्ड ट्रॉमाडे पर जीवन रक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

जोधपुर,राजकीय कन्या महाविद्यालय, मगरा पूंजला में सोमवार को रेंजर विभाग द्वारा वर्ल्ड ट्रॉमाडे (विश्व आघात दिवस)के अवसर पर राजस्थान राज्य महिला नीति के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आकस्मिक दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा संबंधी जागरूकता देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रेंजर प्रभारी डॉ अंशुल दाधीच ने बताया कि रेंजर रुपाली देवड़ा,साधना परमार, लिच्छु, नीतू चौधरी, मनीषा चंदावत द्वारा एकांकी के माध्यम से छात्राओं को सीपीआर (कार्डिक पलमोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, डूबना, सांस घुटना, करंट लगना, चोट लगना जैसी स्थितियों में बेहोश व्यक्ति को सीपीआर की आवश्यकता होती है।इसके माध्यम से मस्तिष्क,हृदय तथा अन्य अंगों में रक्त प्रवाह सामान्य रहता है तथा श्वास प्रक्रिया सुचारू होती है।

नेशनल हेल्थ पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष विश्व भर में लगभग 5 लाख लोग आघात के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं,ऐसे वक्त में यदि तात्कालिक देखभाल मिल जाए तो व्यक्ति के जीवित रहने की संभावना दोगुनी हो सकती हैं। एनएसएस अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारण उत्पन्न आघात से व्यक्ति को उबारा जा सकता है।आघात के कारण हुई मौतों में सर्वाधिक मौत सड़क दुर्घटना में होती है। सतर्कता से यातायात नियमों का पालन स्वयं के साथ दूसरों के जीवन की रक्षा भी करता है। इस हेतु सीपीआर प्रशिक्षण अति आवश्यक है। प्रशिक्षित व्यक्ति संयत रहता है जिससे वह प्राथमिक उपचार देने में अधिक सक्षम होता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026