Doordrishti News Logo
  • भाजपा जोधपुर की जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित
  • अलग-अलग सत्रों में आयोजित हुई बैठक
  • शहर जिला संगठन, मंडल, मोर्चा स्तर पर पार्टी के कामकाज समीक्षा
  • सेवा ही संगठन कार्यों को सराहा गया

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी ने अब राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए सेवा कार्यों में जुटने का आह्वान किया है। इसके तहत केन्द्र सरकार के सात वर्ष के बेहतरीन कार्यकाल की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

संगठन के प्रमुख कार्यों की समीक्षा करते हुए सशक्त व सक्रिय मण्डल, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख के कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का अभियान आरंभ किया है। इसी क्रम में प्रदेश भर में भाजपा की बैठकों का दौर और प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के जिलों में प्रवास कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी क्रम में जोधपुर शहर जिला भाजपा की स्टीलभवन में अलग-अलग सत्रों में बैठकें आयोजित की गई।

संगठन ही सर्वोपरि हेमराज

जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में आयोजित इन बैठकों में संगठन के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। कोविड के समय किए गए कार्यों की भूरि-भूरि सराहना कर कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई गई।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन को चुस्त-दुरूस्त करने के लिये पूरे राजस्थान में प्रत्येक जिले में तीन त्रिस्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर प्रदेश में पदाधिकारी प्रत्येक जिले में प्रवास कर रहे हैं। जिसकी श्रृंखला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवास अभियान प्रमुख हेमराज मीणा की अध्यक्षता में प्रदेश की संरचनानुसार तीन त्रिस्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया।

Buy Bestseller products 👆

बैठकों के पश्चात् कोरोना काल में दिवंगत हुए भाजपा के कार्यककर्ताओं के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि त्रिस्तरीय बैठक का दौर शास्त्री सर्किल स्थित स्टील भवन के सभागार में चला।

विभिन्न बैठकों के आयोजन से पूर्व भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर वन्दे मातरम् से प्रथम बैठक में जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। द्वितीय बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।

Buy best music instruments & headphones

तृतीय बैठक में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी एवं चतुर्थ बैठक में भाजपा के पार्षदगण मौजूद थे। पंचम बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की गई। विभिन्न सत्र की बैठकों में कार्यकर्ताओं ने चर्चा के दौरान संगठन को मजबूत करने की दिशा में सुझाव दिये।

प्रदेश उपाध्यक्ष मीणा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत व चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को स्वाध्याय करना चाहिए, समन्वय रखना चाहिए और बूथ स्तर तक प्रवास करना चाहिए। ऐसा करके ही हम एक सशक्त बूथ और मंडल का निर्माण कर सकते हैं।

विभिन्न बैठकों में जिला प्रवास अभियान प्रमुख मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 वर्ष में जो उल्लेखनीय कार्य किये हैं, जो कलंक मिटाये हैं, जिसमें राममन्दिर निर्माण, धारा 370, तीन तलाक सहित गरीब कल्याण के लिये जो कार्य किये है उनके बारे में प्रत्येक आमजन तक पहुंचाने के लिये चर्चा की गई।

Buy Best deals everyday👆

इन सभी बैठकों में जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जोधपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत बेहतरीन कार्य किया है। इसकी सराहना प्रदेश स्तर पर हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा के प्रति समर्पित है और इसी ध्येय के साथ प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं।

>>> भारतीय सैनिकों को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बताया

अब हमारा दायित्व है कि केन्द्र सरकार की उपलब्ध्यिों को जन-जन तक पहुंचाए ताकि उनको जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिल सके। उन्होने इस दौरान कार्यकर्ताओ को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में भी बताया और कहा कि गहलोत सरकार ने अब तक के कार्यकाल में केवल हर मामले में भ्रम फैलाया है।

पहले सरकार होटल से चलती रही और सरकार गिराने का आरोप भाजपा लगाया गया लेकिन अब उनके ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोलकर बैठे हैं। गहलोत ने खुद को क्वारेंटीन कर लिया। वो किसी से नहीं मिल रहे, आखिर इस सभी का खामियाजा प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जितेन्द्र मीणा विशेष तौर पर मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने आयोजित बैठक में प्रस्तावना रखते हुए जिला संगठन की रचना के बारे में रूबरू कराया। अलग-अलग बैठकों में जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने भी सम्बोधित किया।

>>> साल भर से पड़ौसी महिला का करता रहा यौनशोषण

Shop now.👆

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026