नर्सेज द्वारा मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के आदेश निरस्त
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। नर्सेज द्वारा मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के आदेश निरस्त। वार्ड में मरीजों का ब्लड सैंपल लैब टैक्नीशियन की जगह नर्सेज द्वारा लेने के आदेश का भारी विरोध होने पर अस्पताल अधिक्षक ने इस आदेश को निरस्त कर दिया।
इसे भी पढ़ें – बिजोलाई आश्रम की ओर से कुंभ के लिए एंबुलेंस रवाना
राजस्थान नर्सेंज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि मथुरादास माथुर अस्पताल प्रशासन द्वारा वार्ड में मरीजों का ब्लड सैंपल लैब टैक्नीशियन की जगह नर्सेज द्वारा लेने के आदेश जारी किये गए थे।उक्त आदेश से नर्सेज में रोष व्याप्त हो गया और संगठन ने उक्त आदेशों का विरोध किया जिस पर अस्पताल अधिक्षक ने उक्त आदेश निरस्त कर दिया।
मेड़तिया ने बताया कि मथुरादास माथुर अस्पताल में ब्लड सैंपल लेने के गलत हुए आदेश के विरोध में नर्सेज इकट्ठे हुए और नर्सेंज संगठनों ने उक्त आदेश का विरोध किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहले से ही नर्सेंज की कमी से जूझ रहा है और इस अस्पताल में अन्य अस्पतालों से नर्सेंज को लगाकर कार्य व्यवस्था चलाई जा रही है।
ऐसे में इस तरह के आदेश कोढ में खाज का कार्य कर रहे हैं। इससे व्यवस्थाएं और ज्यादा बिगड़ेगी,जो काम जिसका है उसी से करवाया जाए तो उचित रहता है। इस पर अस्पताल अधीक्षक ने संगठन के तर्क को जायज मानते हुए किए गए आदेश को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। संगठन ने अस्पताल प्रशासन से निविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने की मांग भी रखी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

