दवा वितरण केन्द्रों एवं भण्डार गृह का निरीक्षण

  • आरएमएससीएल के राज्य स्तरीय दल ने किया निरीक्षण
  • लू तापघात प्रबंधन,दवाओं की उपलब्धता और उपकरणों के रख रखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जोधपुर(डीडीन्यूज),दवा वितरण केन्द्रों एवं भण्डार गृह का निरीक्षण।राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉपरेशन द्वारा दवाओं की उपलब्धता सुदृढ रखने के उद्देश्य से आरएमएससीएल प्रबंध निदेशक नेहा गिरी के निर्देशन में राज्य स्तरीय दल ने गुरुवार को जिले में औषधि वितरण केन्द्रों, भण्डार गृह एवं चिकित्सा संस्थानो में निरीक्षण कर लू तापघात प्रबधंन, दवाओं की उपलब्धता और आवश्यक उपकरणों एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में की जा रही गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान आरएमएससीएल जयपुर (मुख्यालय) के एडीसी मनोज धीर एवं रोशनलाल ने मेडिकल काॅलेज औषधि भण्डार गृह जोधपुर जिला चिकित्सालय पावटा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालेसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों को मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन,ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता,लू तापघात प्रबंधन में दवाओं की उपलब्धता के संबध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सा संस्थानों में लू तापघात प्रबंधन के दौरान बचाव एवं नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

अंतर्राष्ट्रीय जैव विवधता दिवस पर किया वृक्षारोपण

प्रभारी अधिकारी मेडिकल काॅलेज औषधि भण्डार गृह,जोधपुर डॉ राकेश कुमार पासी ने राज्य स्तरीय दल को मेडिकल काॅलेज औषधि भण्डार गृह जोधपुर का मुआयना करवाया एवं दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण एवं कार्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026