पेड़ के नीचे खड़े युवक के पास मिला अफीम का दूध
जोधपुर,पेड़ के नीचे खड़े युवक के पास मिला अफीम का दूध।शहर के शिकारगढ़ एरिया मिनी मार्केट में पेड़ के नीचे खड़े एक संदिग्ध युवक से पुलिस ने अफीम का दूध बरामद किया। आरोपी की पेंट की जेब से 55 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढें – फलोदी-भीकमकोर ट्रेक पर 100 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन
एयरपोर्ट थानाधिकारी शैफाली ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि डारों की ढाणी नांदड़ाकलां निवासी श्यामलाल पुत्र पाबूराम विश्रोई शिकार गढ़ मिनी मार्केट आया है,वह अफीम का दूध सप्लाई करता है। इस सूचना पर संदिग्ध श्यामलाल की तलाश की गई तो वह एक पेड़ के नीचे खड़ा मिला। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो पेंट की जेब से प्लास्टिक थैली में बंधा अफीम का दूध मिला। वजन करने पर वह 55 ग्राम निकला। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

