रेलवे अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सेवाएं प्रारंभ
जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सेवाएं प्रारंभ। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाएं प्रारंभ की गई है। इसके साथ ही कारखाना और भगत की कोठी हेल्थ यूनिटों में भी चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
इसे भी पढ़ें – जगदीश शर्मा को पश्चिम क्षेत्र संयुक्त महासचिव का दायित्व
डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा रेलकर्मचारियों,उनके आश्रितों और पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है, जिसके तहत डॉ मंजू कंवर शेखावत की सेवाएं अस्पताल की आउटडोर अवधि में उपलब्ध रहेगी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर बुनकर के अनुसार रेलवे अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता लंबे समय से बनी हुई थी,जिसके पूरी होने से आंखों की बीमारियों से जुड़ी चिकित्सा के लिए रोगियों को अब रेफरल अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि डीआरएम के निर्देश पर जोधपुर कारखाना हेल्थ यूनिट में डॉ सुभाष सेन और भगत की कोठी हेल्थ यूनिट में डॉ विशेष बंसल की नियुक्ति की गई है जिससे संबंधित क्षेत्रों के रेलकर्मचारियों को सुविधा होगी।
घंटी के निशान पर क्लिक कर सब्सक्राइब कीजिए
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

