दोस्त ने खाता न.देकर मदद की उसने भाई के साथ मिलकर की धोखाधड़ी
- खाता हुआ फ्रीज
- पीड़ित की मां ने कोर्ट में दिया परिवाद
- केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),दोस्त ने खाता न.देकर मदद की उसने भाई के साथ मिलकर की धोखाधड़ी। शहर के माता का थान में रहने वाले युवक के साथ उसके दोस्त और उसके भाई आदि ने मिलकर धोखाधड़ी कर ली। दोस्ती में अपना बैंक खाता दे दिया और गलत ट्रांजेक्शन कर दिए। युवक का बैंक खाता अब फ्रीज कर दिया गया। बैंक जाने पर इसका पता लगा।
इसे भी पढ़ें – रेलवे अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सेवाएं प्रारंभ
युवक की मां की तरफ से तीन नामजद लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर कर पुलिस में केस दर्ज करवाया गया है। माता का थान पुलिस ने बताया कि इसमें माता का थान निवासी उषा सोलंकी पत्नी देवीसिंह सांखला ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसके पुत्र उज्जवल सोलंकी का मित्र जाजीवाल बनाड़ निवासी अभिषेक विश्नोई है।
उज्जवल की अपने दोस्त अभिषेक के भाई अनिल विश्रोई और राजकमल विश्नोई से उनकी पहचान मात का थान स्थित विराट टी स्टोर पर हुई थी। बाद में अनिल विश्नोई व राजकमल विश्नोई द्वारा उज्जवल से सम्पर्क किया गया एवं कहा गया कि उनकी कोई राशि जरिए ऑनलाइन खाते में मंगवानी है। जिस पर उनके द्वारा उज्जवल से कहा गया कि वह अपने ऑनलाईन खाते में उनकी राशि मंगवा ले।
उज्जवल द्वारा जान पहचान व भरोसा करते हुए अपने यूपीआई आईडी व स्केनर के 1000 रुपए 26 मार्च 2024 और अन्य राशि 10600, 23200,23200, 30000 फिर 1000 रुपए उक्त तारिख पर ही मंगाई गई। यह लोग उषा कंवर से उज्जवल का एटीएम कार्ड लेकर गए और राशि को भी विड्रो कर लिया। मगर कुछ समय बाद उज्जवल को पता चला कि उसका बैंक खाता बैंक द्वारा फ्रीज कर दिया गया।
बैंक में पता करने पर पता चला कि उसके खाते में कोई गलत ट्रांजेक्शन हुआ है। जिस वजह से बैंक द्वारा उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया है। आरोपियों से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और गाली गलौच की गई। पुलिस ने अब मामले में जांच आरंभ की है।
खबर तुरंत पाने के लिए घंटी के निशान पर क्लिक कीजिए
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

