जोधपुर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की ओर से एक दिवसीय वेब व्याख्यान का आयोजन सोमवार शाम को संगीत विभाग की ओर से किया गया। जिसका विषय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के सूत्र संगीत विषय के संदर्भ में था। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर दुष्यंत त्रिपाठी विभागाध्यक्ष ब्यावर शासकीय महाविद्यालय थे। व्याख्यान का प्रारंभ मुख्य अतिथि कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर किशोरी लाल के आशीर्वचन से हुआ। व्याख्यान की संयोजक डॉ स्वाति शर्मा ने बताया कि भारतवर्ष के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों आदि संस्थानों से शिक्षक ,विद्यार्थी शोधार्थी आदि ने इस व्याख्यान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ गौरव शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वाति शर्मा ने किया।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

