खान से ट्रेक्टर कंप्रेशर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शहर के निकट पाबूमगरा में 29 जनवरी रात को पत्थर की खान से ट्रेकटर कंप्रेशर मशीन चोरी के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ट्रेक्टर कंप्रेशर मशीन को जब्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें – डेढ़ माह में अवैध बजरी खनन के 14 प्रकरण दर्ज,15 लोग गिरफ्ता
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि नारवा खिंचियान सूरसागर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र गंगासिंह का ट्रेक्टर कंप्रेशर पाबूमगरा खान से चोरी हो गया था। जिस बारे में 30 जनवरी को रिपोर्ट दी गई थी।
पुलिस की टीम ने प्रकरण में अब फलोदी जिले के चाखू थानान्तर्गत घंटियाली स्थित मस्जिद की ढाणी निवासी इस्लाम पुत्र मुबारक खां को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल पूंजराज सिंह,कांस्टेबल सुखाराम एवं जामताराम आदि शामिल थे।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

