Doordrishti News Logo

एक आरोपी गिरफ्तार,बालक को किया निरूद्ध

  • रंजिश में युवक की हत्या का मामला
  • सिर में गोली लगने से मौत
  • मृत शरीर का एक्स-रे और गोलियां होने की आशंका
  • कार को जब्त किया

जोधपुर,एक आरोपी गिरफ्तार,बालक को किया निरूद्ध। शहर के निकट डांगियावास स्थित खेड़ी सालवा में गुरुवार की देर शाम को आपसी रंजिश के चलते 4-5 लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह खेड़ी सालवा में छात्र संघ के पूर्व संयुक्त महासचिव सुनील लोल के यहां पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के लिए गया था। जहां से लौटते वक्त यह घटना हुई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने रात भर के अथक परिश्रम के उपरांत एक आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही एक बालक को निरूद्ध किय गया है। इधर आज दोपहर में शव का मेेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले मृत शरीर का एक्स रे करवाया गया ताकि पता लग सके कि कितनी गोलियां शरीर में लगी है। एक गोली सिर में लगना प्रांरभिक तौर पर बताया गया जो मौत का कारण बनी है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर किया है।

यह भी पढ़ें- सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 21 जनवरी को

डीसीपी (पूर्व) डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सभा से लौट रहे बनाड़ निवासी अनिल लेगा पर फायरिंग की गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही परिवारों में लंबे समय से खूनी रंजिश चली आ रही थी। करीब 40 साल पहले जब अनिल छोटा था, तब थानाराम ने उसके दादा की हत्या कर दी थी। बचपन से ही अपने दादा की मौत का बदला मन में पाले बैठे अनिल ने साल 2018 में दादा के हत्यारे थानाराम सोऊ की हत्या कर दी। इसके बाद वह जेल चला गया। इसके बाद वह जेल से बाहर भी आ गया था। गुरुवार को अनिल लेगा पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेड़ी सालवा पहुंचा। जहां पर घात लगाकर बैठे थानाराम के परिजनों ने गाड़ी से उतरकर फायरिंग की। कई राउंड फायर किए। जिसमें एक गोली अनिल के सिर में लगी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सभा से निकल कर तिराहे पहुंचते ही हुआ विवाद 
अनिल पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत कर जब वापस रवाना हो रहा था,तब उसके साथ उसके घरवाले भी थे। जैसे ही अनिल तिराहे पर पहुंचा तभी सामने थानाराम के परिजन आ गए। उन्होंने अनिल की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद अनिल गाड़ी से उतरा और आपस में बोलचाल हुई। इसके बाद इनमें से एक हमलावर ने अनिल पर फायरिंग कर दी।

मृतक के भाई ने दी रिपोर्ट 
मामले में मृतक के भाई जितेंद्र पुत्र पप्पाराम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपने परिवार सहित महादेव नगर बनाड़ रोड़ जोधपुर में निवास करता है। गुरुवार को मेरे मित्र सुनिल विश्नोई निवासी खेडी सालवा के विवाह समारोह मे शरीक होने के लिये अपने भाई अनिल विश्नोई व मित्र विकास चौधरी,पुखराज एवं सूरज भाटी के साथ अपने वाहन स्कार्पियो मे गये थे। वहां पूर्व तैयारी से बैठे विष्णु पुत्र जगदीश,सुभाष पुत्र जगदीश दोनों के पास पिस्टल थी। इन लोगों अपनी क्रेटा कार जिसके उनकी कार के आगे लगाकर गांव खेडी सालवा सरहद के पास अधाधूँध फायरिंग की। हमने बडी मुश्किल से जान बचाई। तब विष्णु ने पास में आकर अनिल के कनपटी पर जान से मारने के लिये फायर कर दिया जो अनिल मेरे भाई को लगा और वह वही ढेर हो गया।वे फोन पर भजनलाल पुत्र थानाराम, जगदीश पुत्र थानाराम,अमलुराम एवं चैनाराम पुत्र थानाराम का नाम लेकर चिला-चिला कर कह रहे थे कि बदला ले लिया,बदला ले लिया,चुंकि आरोपी को गलत शक था कि हमने उनके दादा की पहले हत्या कर दी थी। जिससे रंजिश रखते हुए उन्होंने मेरे भाई को जान से मार दिया।

यह है मामला 
डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 15.08.2018 की दोपहर में आरोपियों के पिता थानाराम जो 15 अगस्त का कार्यक्रम देखकर अपने पौत्र के साथ पुन: घऱ लोट रहे थे तब अनिल पुत्र पपाराम विश्नोई, जितेन्द्र पुत्र पपाराम विश्नोई,नेमाराम पुत्र भीखाराम विश्रोई,सोहनराम पुत्र राणाराम विश्नोई निवासी करवड़, बंशीलाल पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी लेगों की ढाणीयां, सावतियार भाकरी के पास सरहद नेतङा,राहुल कच्छावाह पुत्र बाबूलाल माली निवासी सांखलो का बास मण्डोर सभी ने सोची समझी रणनीति के साथ थानाराम विश्नोई के सिर में गोली मार कर हत्या की गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश थी।

मृतक अनिल लेगा के खिलाफ नौ प्रकरण दर्ज 
डीसीपी पूर्व डॉ.दुहन ने बताया कि मृतक अनिल लेगा के खिलाफ भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। अब तक नौ प्रकरण सामने आए हैं। जिनमें हत्या,मादक पदार्थ तस्करी, मारपीट और हत्या प्रयास एवं एससी एसटी के दर्ज हो रखे हैं। उसके खिलाफ मंडोर,डांगियावास,कुड़ी भगतासनी,जोधपुर ग्रामीण के चामू, नागौरी गेट,रातानाडा,बनाड़ एवं उदय मंदिर में प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। ज्यादातर मामलों में पेंडिंग ट्रायल है।

एक आरोपी गिरफ्तार,बालक निरूद्ध
डीसीपी दुहन ने बताया कि एक आरोपी खेड़ीसालवां निवासी विष्णु पुत्र जगदीश राम विश्नोई को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है,एक बालक को निरूद्ध किया गया है।

पुलिस की टीम में यह थे शामिल 
एडीसीपी नाजिम अली,एसीपी मंडोर पीयूष कविया,डांगियावास थानाधिकारी मनोज परिहार,डीएसटी प्रभारी एसआई कन्हैयालाल,मंडोर थानाधिकारी विक्रम सिंह,माता का थाना थानाधिकारी शिवलाल,बनाड़ थानाधिकारी सुरेद्र सिंह एवं साइबर सैल के एएसआई राकेश सिंह शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026