दुर्गा अष्ठमी पर 108 कन्याओं का चरण पखार कर पूजन

जोधपुर, शहर की जय मातादी सेवा समिति व सरदारपुरा बी रोड व्यापार संघ के सयुंक्त तत्वधान में बुधवार को दुर्गाष्टमी पर बी रोड में 108 कन्याओं के पैर धोकर पूजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रसादी रखी गई। कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने बताया कि नवरात्रा में मां दुर्गा के सभी साधक कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं, सदियों से कन्या पूजन व भोज कराने का विधान है, सबसे पहले 108 कन्याओं का पूजन कर चरण धोए और चुनरी ओढ़ा कर भोजन कराया और उपहार दिए गए।

दुर्गा अष्ठमी पर 108 कन्याओं का चरण पखार कर पूजन

इस अवसर पर कैलाश देवी, मोहिनी देवी, शांति प्रजापत, तारा, ममता सुथार, चंद्रकाता, रोशनी, दमयंती, रोशनी परिहार, निवेदति, ममता, विमला, मंजू, प्रिया सरोज, विमला मुहणोत, मधु, दक्षा, फूलवंती पंचारिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews