वृद्ध ने पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी
जोधपुर, निकटवर्ती सालावास- भांडूकला रोड पर एक पेड़ पर वृद्ध ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। बोरानाडा पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के कल्याणपुर स्थित अराबा हाल बंबोर झंवर निवासी 72 साल के देवीसिंह पुत्र जोरसिंह राजपुरोहित ने सालावास-भांडूकला रोड पर एक पेड़ पर फंदा डालकर उसमें झूल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। उसके भाई उदयसिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

