Doordrishti News Logo

तेल टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को लिया चपेट में,एक की मौत

जोधपुर,तेल टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को लिया चपेट में,एक की मौत। शहर के निकटव पाली रोड मोगड़ा पर एक निजी कॉलेज के सामने बाइक सवार तीन युवकों को तेल टैंकर के चालक ने चपेट में लेकर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक के पिता की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – ससुराल वालों पर पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप

पाली जिले के सोजत सिटी स्थित जटियों का बास निवासी श्रवणराम पुत्र वैनाराम नवल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र 18 वर्षीय सन्नी यहां अपने मामा भदवासिया निवासी प्रकाश चौहान के घर पर रहता था। 17 अप्रेल की रात को उसका पुत्र सन्नी,दो अन्य सोनू खान एवं गोविंद बाइक लेकर भदवासिया से रोहिट किसी काम के लिए निकले थे। यह लोग जब पाली रोड मोगड़ा पहुंचे तब जीत कॉलेेज के सामने पीछे से आ रहे एक तेल टैंकर के चालक ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। उसके गंभीर रूप से घायल पुत्र को एम्स अस्पताल लाया गया मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले में विवेक विहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव परिजन को सुपुर्द किया। तेल टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: