Doordrishti News Logo

महापौर ने दिलाई शपथ

जोधपुर, नगर निगम की म्युनिसिपल एम्पोलोइज यूनियन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सरदारपुरा स्थित मोटर मर्चेंट एसोसियेशन हॉल में आयोजित किया गया। इसमें नवगठित कार्यकारिणी अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित 23 सदस्यों को महापोर ने शपथ ली।

यूनियन के सरंक्षक नरेंद्र हर्ष ने बताया कि नगर निगम की नवगठित कार्य कारिणी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महापौर वनीता सेठ, उपमहापौर किशन लड्ढा ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यकारिणी के अध्यक्ष अजीज खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरवंश कल्ला के साथ ही 41 सदस्यों की कार्यकारिणी को शपथ महापौर कुन्ती देवड़ा, उपमहापौर, अब्दुल करीम जॉनी, प्रतिपक्ष नेता गणपतसिंह चौहान के साथ ही पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सोलंकी व फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष भागचंद श्रीमाल ने शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष बनना यानी कांटों का ताज पहनना है, इस ताज को पहन कर कर्मचारियों के हितार्थ कार्य करना ही सर्वोपरि कार्य होता है। इस मौके पर निरंजन चौधरी, चेतनप्रकाश मालवीय, गौतम कंडारे सुनील कल्ला, दयानंद तिवाड़ी, हेम राज शर्मा, सुरेश हंस, नरेश कंडारे, दीपक कछवाहा, जगदीश त्रिवेदी, महिपाल सिंह, भानुप्रकाश प्रजापत, अशफाक सैफी, शांतिस्वरूप, प्रशांत सिंह, जितेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

ये भी पढें – हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक ने लगाया फंदा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026