मण्डल के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
जोधपुर,मण्डल के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त। संगठन पर्व के निमित मण्डल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर लघु उद्योग भारती भवन में भाजपा जोधपुर शहर जिला की संगठन पर्व कार्यशाला-2 में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व जिला चुनाव अधिकारी कैलाश चौधरी ने मण्डलों के अध्यक्ष हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।
यह भी पढ़ें – संगठन चुनाव में सभी वर्गों का हो प्रतिनिधित्व-प्रो.सारस्वत
इन पर्यवेक्षकों द्वारा राष्ट्र संगठन पर्व के निमित 15 दिसम्बर तक मण्डल अध्यक्षों की सर्वसम्मति से नियुक्ति की जाना है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि शहर विधान सभा के त्रिपोलिया मण्डल में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,खाण्डा फलसा मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह कच्छवाह,रातानाडा मण्डल में पूर्व जेडीए चेयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़,शास्त्रीनगर मण्डल में वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र दवे को मण्डल पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में चौपासनी मण्डल में शहर विधायक अतुल भंसाली,मसूरिया मण्डल मेें नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी,प्रताप नगर मण्डल में सांसद राज्यसभा राजेन्द्र गहलोत, सूरसागर मण्डल मेें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के लालसागर मण्डल में पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत,महामन्दिर मण्डल में पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अशोक व्यास,राईकाबाग मण्डल में उप महापौर किशन लड्डा एवं पावटा मण्डल में महापौर वनिता सेठ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।