Doordrishti News Logo

संगठन चुनाव में सभी वर्गों का हो प्रतिनिधित्व-प्रो.सारस्वत

  • लघु उद्योग भारती भवन में भाजपा शहर का संगठन पर्व कार्यशाला-2 सम्पन्न
  • संगठन चुनाव निर्धारित समय पर पूरा करने का किया आह्वान
  • संगठन को सर्वसमावेशी बनाने का प्रयास होगा-जिलाध्यक्ष सालेचा

जोधपुर,संगठन चुनाव में सभी वर्गों का हो प्रतिनिधित्व-प्रो.सारस्वत। शहर के लघु उद्योग भारती भवन में भाजपा जोधपुर शहर जिला की संगठन पर्व कार्यशाला-2 आयोजित की गई। इसमें पार्टी की आगामी बूथ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़िएगा – संसदीय कार्य मंत्री पटेल रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

फैसला किया गया कि संगठन के खिलाफ जाने वाले नेताओं को पद नहीं दिया जाएगा। विवादित चेहरों को भी अध्यक्ष पद से नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर मंच से दिशा निर्देश दिए गए। कार्यशाला का प्रारम्भ मुख्य वक्ता सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी जयपुर प्रो.बीपी सारस्वत, जिला चुनाव अधिकारी कैलाश चौधरी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,शहर विधायक अतुल भंसाली,महापौर वनिता सेठ,पूर्व जेडीए चैयरमेन प्रो. डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व उप महापौर किशन लड्डा,सह संयोजक महेन्द्र तंवर,सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने भारतमाता के चित्र के समीप दीप प्रज्जलित किया।

कार्यशाला-2 में मुख्य वक्ता प्रो.बीपी सारस्वत ने शक्ति केन्द्र पर चुनाव से पूर्व सभी प्राथमिक सदस्यों को सूचना करने के बाद ही चुनाव कराने पर जोर दिया। इस चुनाव में एसटी/एससी सहित 10 प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष बनाने की बात कही और सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव शांतिपूर्ण करने की अपील की।

सभी कार्यकर्ता मिल बैठ कर समयबद्ध चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करते हुए आगे बड़े और संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस चुनाव में किसी भी प्रकार के दबाव, प्रभाव में नहीं आकर पार्टी के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को ही बूथ व मंडल अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से बनाने का आह्वान किया।

बीपी सारस्वत ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के उप चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पांच सीटों पर विजय हासिल की।

जिला संगठन चुनाव प्रभारी कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के बूथ,मंडलअध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के चुनावों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा कराना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत की सराहना की गई और पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही महिला सशक्तिकरण और सर्वसमावेशी संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

भाजपा के सक्रिय सदस्यों को मण्डल अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। मंडल अध्यक्षों के पद हेतु जारी की गई बेसिक गाइडलाइन के अनुसार ही चुनाव कराये जायेगे। प्रो.डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी के अंदरूनी संगठन को सशक्त करने और नेतृत्व को मजबूत करने की दृष्टि से संगठन पर्व आयोजित होता है।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए सक्रिय सदस्यता के अन्तर्गत बनाये गये सक्रिय सदस्यों की जानकारी की और कहा कि भाजपा संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है और हम इसे सर्वसमावेशी बनाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि जिला महामंत्री विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,उपेन्द्र दवे,शशि प्रकाश प्रजापत,नरेन्द्रसिंह कच्छवाह,भंवरलाल दैया,सीमा माथुर, संजय चंदीरमानी,अल्का थामेत,हंसराज प्रजापत,गोविन्द गहलोत, आदित्य सिंह, धीरज मकवाना,जनक सोनी,महेश व्यास, शोभित राठी,जगदीश धाणदिया,पवन आसोपा,रफीक लौहार,मनीष परिहार, सुरेश भाटी,सुनिल कुमार भाटी,भवानी सिंह,महेन्द्र छंगाणी,भुरेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार,राकेश बागरेचा,श्याम सुन्दर गौड़,हेमंत जानयानी,ताराचंद गहलोत,भेरूदास वैष्णव, कमलेश गोयल, डॉ संगीता सोलंकी,गौरव,गजेन्द्रमेवाडा, पठान खान मेहर,घनश्याम पंवार,घनश्याम भाटी,अनिल वैष्णव,अनिल प्रजापत,डॉ शिवदत्त व्यास,पंकज भाटी,शिवदान सिंह भाटी, शिवकुमार सोनी,सुभाष गहलोत, भंवर प्रजापत,कैलाश गौड़, ज्ञानेश्वर भाटी,भीमराज राखेचा,ओमप्रकाश दैया,मुकेश लोढा, गोपाल गुर्जर सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी,जिला चुनाव अधिकारी टोली,जिला संगठन प्रभारी, जिला पदाधिकारी,जिला मोर्चा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष/पूर्व जिलाध्यक्ष,सांसद,पूर्व सांसद,लोकसभा प्रत्याशी 2024, विधायक,पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी-2023,नगर निगम महापौर,उप महापौर,नगर परिषद सभापति,उप सभापति,नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,जिला प्रमुख,उप जिला प्रमुख,पंचायत समिति प्रधान,उप प्रधान,सदस्यता अभियान के जिला व विधानसभा संयोजक,सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,मंडल प्रभारी,मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी,मंडल संगठन पर्व सहयोगी अपेक्षित थे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री डॉ.करणी सिंह खींची ने किया एवं धन्यवाद शहर विधायक अतुल भंसाली ने दिया।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026