युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

  • राजकुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष
  • चेतन यादव जोधपुर जिला युवा अध्यक्ष बने
  • रेजांगला रज कलश यात्रा जंतर मंतर दिल्ली में बनाएगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

जयपुर/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। राजस्थान युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन तथा शपथ ग्रहण समारोह बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में संपन्न हुआ। जिसमें जोधपुर यादव समाज से एडवोकेट राजकुमार यादव को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चेतन यादव को जोधपुर जिले का युवा अध्यक्ष बनाया गया।

नव चयनित जोधपुर जिला युवा अध्यक्ष चेतन यादव ने प्रदेश तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जयपुर में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में रेजांगला रज कलश यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया तथा 10 किलोमीटर रैली निकालते हुए बिरला ऑडिटोरियम पहुंचे। यह यात्रा 13 अप्रैल 2025 को छपरा से शुरू होकर देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए जयपुर पहुंची तथा अब हरियाणा होते हुए 22 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जहां पर जंतर मंतर पर एक समारोह का आयोजन करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इस यात्रा ने लगभग 1 लाख किलोमीटर यात्रा पूरी कर ली है।

नव चयनित प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार यादव ने बताया कि 1962 के भारत चीन युद्ध में मेजर शैतान सिंह की अगुवाई में 120 वीर अहीरों ने 1962 में भारत चीन के बीच लड़े गए रेजांगला युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देते हुए चीन के 1300 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था। इस महान युद्ध के साहस और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह रेजांगला रज कलश यात्रा निकाली जा रही है जिसका समापन 18 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा जहां भारतीय सेवा में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर विशाल सभा का आयोजन होगा।

जोधपुर: वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो विस्तार के लिए 195 करोड़ रुपए और मंजूर

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वप्निल घोष,प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पचेरिया,प्रदेश युवा अध्यक्ष मदन यादव,जोधपुर जिला अध्यक्ष जगदीश यादव,कोषाध्यक्ष संजय यादव तथा संतोष यादव सहित महासभा के देश तथा प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025