मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान

सारथी फाउंडेशन का आयोजन

हल्द्वानी(डीडीन्यूज),मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान। मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन ने शहर के एक वैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी को सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें – पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

फाउंडेशन ने एनयूजे की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी को सर्जना चित्र भेंट करने के साथ शॉल ओढ़ाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दया जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘सर्जना’ में ही संसार है और हर दिन ही मां का होता है। उन्होंने सारथी फाउंडेशन के कार्याे की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था ने दया जोशी के साथ ही कई अन्य महिलाओं को भी बैच और प्रतीक चिन्ह,गिफ्ट देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन कर सभी को मातृ दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चार लोगों क्रमशः डॉ.उमा जोशी,दया पन्त,रुपाली सक्सेना तथा मुन्नी पन्त को सारथी फाउंडेशन का आई कार्ड पहनाकर,संस्था ज्वाईन कराई। सभी नये सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे संस्था में ईमानदारी से संकल्परत रहते हुए सदा कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेद्र जोशी, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे,जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल,रंजना जोशी, बबिता टकवाल,रमा जोशी,वर्षा टंडन,भावना जोशी,गीता बेलवाल, हेमा जोशी,मीना साही,भावना पांडे, शीला भट्ट,कौशल्या जोशी,संतोष गौड़,पूजा पन्त,प्रदीप सबरवाल,डॉ दीप्ति जोशी,डॉ उमा जोशी,मुन्नी पन्त,दया पन्त,रुपाली सक्सेना आदि उपस्थित थे। संचालन संस्था सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।