जोधपुर मंडल की महिला रेलकर्मियों का जयपुर में सम्मान

  • उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित समारोह में 40 महिला कर्मचारियों को मिला सम्मान
  • जोधपुर की सात शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की महिला रेलकर्मियों का जयपुर में सम्मान। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा जयपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जोधपुर मंडल की महिला रेलकर्मियों ने भी अपनी उपलब्धियों से गौरव बढ़ाया। समारोह में जोधपुर मंडल की सात महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि 11 मार्च को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के संकल्प सभागार में आयोजित इस समारोह में विभिन्न मंडलों की कुल 40 महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। जोधपुर मंडल से चल टिकट परीक्षक जेनिस जोसेफ,चल टिकट परीक्षक बसंती टाक,स्टेशन मास्टर नेहा पारीक,टेक्नीशियन (कर्षण) अंजलि धाकड़,कार्मिक शाखा की वरिष्ठ क्लर्क मनीषा,सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुलेखा कुमारी तथा संकेत एवं दूरसंचार शाखा की ईएसएम बरखा राठौड़ को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने सम्मानित महिला रेलकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि महिला कर्मचारी रेलवे के विभिन्न विभागों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और उनका कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

भारत समन्वय धाम में शुरू होगा विशेष अभियान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “गिव टू गेन” के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय सहित सभी मंडलों व इकाइयों में 3 से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया गया। इस दौरान कर्मयोगी भारत पीओएसएच प्रशिक्षण,मिशन शक्ति ऐप के उपयोग पर जागरूकता, तनाव मुक्ति कार्यशाला लाफ्टर योगा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष डॉ. अंजू द्वारा सभी चयनित महिला रेलकर्मियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी,महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026