अब नहीं देख पाएंगे नैनीताल के फेमस टिफिन टॉप से पहाड़ों का विहंगम दृश्य
नैनीताल,अब नहीं देख पाएंगे नैनीताल के फेमस टिफिन टॉप से पहाड़ों का विहंगम दृश्य। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नैनीताल में भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण ऐतिहासिक टिफिन टॉप की डोरथी सीट का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। अब नैनीताल आने वाले पर्यटक यहां से पूरे शहर का सुंदर व्यू नहीं देख पाएंगे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात यहां भारी भूस्खलन हुआ जिस कारण बड़े-बड़े बोल्डर गिरे। जिसकी आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए।
सरोवर नगरी नैनीताल में बीते कई सालों से टिफिनटॉप पर भूस्खल हो रहा था। लेकिन मंगलवार रात हुए भूस्खलन ने इस ऐतिहासिक स्थल का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है। अब आप कभी टिफिनटॉप नहीं देख पाएंगे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात हुई बारिश के कारण यहां करीब 11 बजे भूस्खलन हुआ। जिस से ऐतिहासिक डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म हो गया है।
गौरतलब है कि टिफिनटॉप नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां से सुंदर से नैनीताल शहर का व्यू देखने के लिए पर्ययक कई किलोमीटर ट्रैक करते थे। पिछले तीन साल से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। मई 2023 में भी यहां दरारें नजर आई थी। जिस कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद इसे फिर से खोल दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोबारा से आवाजाही शुरू करने के कारण ही यहां भूस्खलन बढ़ा है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

