अब भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत

जोधपुर,अब भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत। भाजपा सदस्यता अभियान- 2024 के प्रथम चरण पूर्ण होने के साथ ही द्वितीय चरण प्रारम्भ हो चुका है जिसके तहत जो व्यक्ति साधारण सदस्य के रूप में पार्टी का कार्यकर्ता बने है अब उनको दूसरे चरण के तहत सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी।

इसे भी पढ़ें – सदस्यता अभियान के जिला संयोजक,सह-संयोजक नियुक्त

इसी प्रक्रिया को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने के लिये जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक, सह-संयोजक,सदस्यता अभियान के संयोजक व सह-संयोजक मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि द्वितीय चरण में ज्यादा से ज्यादा युवा व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण का अभियान प्रदेश नेतृत्व की योजनानुसार 16 से 31 अक्टूबर तक चलाये जाने की योजना है।

कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता की योग्यता प्राप्त करने के लिए किसी एक बूथ या विधानसभा से न्यूनतम 50 प्राथमिक सदस्यों को जोड़ना आवश्यक है।

बैठक में जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खींची,विजय राजोेरिया, मनीष पुरोहित, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व उपमहापौर किशन लढ्ढा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक भंवरलाल दहिया, पवन आसोपा,सदस्यता अभियान के सह संयोजक संजय चंदीरमानी,इंदिरा राजपुरोहित, पंकज भाटी उपस्थित थे।