47 हार्डकोर अपराधियों को चेक कर नोट शीट तैयार
जोधपुर,47 हार्डकोर अपराधियों को चेक कर नोट शीट तैयार। कमिश्ररेट पुलिस ने आगामी मेला,त्योहारों व धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर राजेंद्र सिंह पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार हार्डकोर अपराधियों को लेकर उनकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया।
इसे भी पढ़िए – राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश आरपी सोनी का निधन
पुलिस आयुक्त के निर्देशों की पालना में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के समस्त वृत अधिकारीयों ने अपने. अपने क्षेत्र के सभी थाना अधिकारी एवं पुलिस बल को इस अभियान के संबंध में ब्रीफ कर अलग -अलग टीमें बनाकर हार्डकोर अपराधियों को चैक करने हेतु रवाना किया गया।
चैकिंग के दौरान 47 हार्डकोर अपराधियों को चैक किया गया तथा उनकी वस्तु स्थिति एवं चाल चलन व दैनिक गतिविधियों,दिनचर्या व रोजगार आदि के बारे में जानकारी लेकर पूछताछ कर नोट शीट तैयार की गई। इसमें7हार्डकोर अपराधियों का न्यायिक हिरासत में होना पाया गया है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

