नार्थ वेस्टर्न यूनियन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जोधपुर,नॉर्थ रेलवे एम्प्लाईज यूनियन द्वारा गडरा रोड में सन 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए 17 रेल कर्मचारियों को गडरा रोड स्थित शहीद स्मारकों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसमें नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन के मण्डल मंत्री मनोज कुमार परिहार के साथ यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डे,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक राजेन्द्र सोलंकी, वरिष्ठ मंडल इंजी.(पश्चिम) योगेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना, मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

शहीद स्मारकों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात गडरा रोड रेलवे स्टेशन के बाहर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ उपरोक्त सभी अधिकारियों ने भी भाग लिया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ गडरा के तहसीलदार, सरपंच, पूर्व सरपंच एवं सीमा सुरक्षा बल तथा भारतीय सेना के अधिकारी भी उपस्थित हुए।
सभा को नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन के मण्डल मंत्री मनोज कुमार परिहार, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डे,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण,पूर्व सरपंच रमेश चंडक,भीख भारती,सीमा सुरक्षा बल के कौशल खान आदि ने संबोधित किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

