ट्रेक्टर ट्राली के सामने आई नील गाय चालक की मौत

जोधपुर,ट्रेक्टर ट्राली के सामने आई नील गाय चालक की मौत। लूणी तहसील के रोहिचाकलां गांव में ट्रेक्टर ट्राली के सामने अचानक से नील गाय आ गई। ट्राली पलटी खाने से उस पर सवार चालक नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। लूणी पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

यह भी पढ़ें – एप्लीकेशन डाउनलोड करवा खाते से निकाले 59 हजार

लूणी पुलिस ने बताया कि रोहिचा कलां निवासी 63 वर्षीय श्रवणसिंह पुत्र विजयसिंह अपनी ट्रेक्टर ट्राली लेकर गांव से निकल रहा था।तब कुछ आगे जाकर ट्राली के सामने एक नील गाय अचानक आ गई। जिसे बचाने के चक्कर मेें वह पलटी खा गई और श्रवणसिंह नीचे दब गया। जिस पर उसे अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई ईश्वरसिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews