नवनिर्वाचित अध्यक्ष भाटी ने शहीद भगत सिंह व अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
छात्र शक्ति का जताया आभार
जोधपुर,जेएनवीयू के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी ने चुनाव जीतने के बाद रविवार को सर्वप्रथम गौरव पथ स्थित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात भाटी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात रविवार को दिन भर अरविंद सिंह भाटी ने छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया तथा माली समाज छात्रावास,पटेल समाज छात्रा वास, राजपुरोहित समाज छात्रावास सहित विभिन्न छात्रावासों में जाकर इस अभूतपूर्व जीत के लिए छात्रशक्ति का आभार जताया। भाटी ने छात्र छात्राओं को विश्वास दिलाया कि छात्र हितों में उनके लिए सदैव तत्पर रहेंगे और विश्वविद्यालय में उनकी घोषणाओं के अनुरूप विभिन्न कार्यों को जल्दी पूरा करवाएंगे। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

