Doordrishti News Logo

कूड़ेदान में मिला नवजात बच्ची का शव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कूड़ेदान में मिला नवजात बच्ची का शव। शहर में सोमवार सुबह एक कूड़ेदान में नवजात का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। मामला शहर के प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र के गीता भवन के सामने का है। सुबह करीब सात बजे पुलिस को नवजात मिलने की सूचना मिली थी।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लोगों ने सूचना दी थी कि कोई नवजात बच्ची को डस्टबिन में डालकर चला गया। इस पर एएसआई सूरता राम मौके पर पहुंचे। एएसआई सूरता राम ने बताया कि कोई बच्ची को कचरे के ढेर में फेंक कर चला गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी। कुछ देर में एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

इसके बाद बच्ची को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया। आसपास लगे सीसटीवी खंगाले जा रहे हैं। लोगों से पूछाताछ की जा रही है।